सलेमपुर
सलेमपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया ज़िले में स्थित एक नगर है। यह देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील का मुख्यालय भी है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 526 गांव हैं। सलेमपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। छोटी गंडक नदी इस कस्बे से होकर बहती है।
= सलेमपुर तहसील के कुछ गाँव =
विशुनपुरा , पिपरा रामधर, कुरावल तारा, हरि, पिपरा भानमती, तिलौली, भेवली, रेवाली, रंगौली, धर्मेर, रावतपार अमेठिया, रावतपार रघेंन, रावतपार पांडेय, बरसीपार मिश्र टोला तुलसी बारा , मगहरा , बालेपुर ,रामपुर , मनिहारी , चकरवा , पुरैना , पुरैनी , मैथियाँ , भेड़िया