सरधना
सरधना (Sardhana) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मेरठ जिले का एक तहसील मुख्यालय है ये दिल्ली के 85 किमी उत्तर-पूर्व में और मेरठ शहर से 18 किमी दूर स्थित है। मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग से 5 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से 12 किमी दूर स्थित है सरधना कपड़ा बाजार व गिरिजाघर के लिये प्रसिद्ध है। मेरठ से 18 किलोमीटर दूरी पर 'सरधना शहर' भी ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर का गवाह है। सरधना के ऐतिहासिक चर्च पर नवम्बर के दूसरे सप्ताह में महोत्सव होता है जिसमें प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।