सरधना: इतिहास
13 वीं शताब्दी में सरधना के 'राजा सरकट' द्वारा यह स्थल स्थापित किया गया। यहाँ रोमन कैथोलिक चर्च का निर्माण 1822 ई. में कराया गया। इसका डिजाइन तब इटली के वास्तुविद एंथानी रेगलेनी द्वारा बनाया गया। चर्च के निर्माण में संगमरमर व अन्य कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इसी जनपद में मेरठ महानगर से 23 किलोमीटर दूरी पर 'परीक्षितगढ़' कस्बे को अर्जुन के पौत्र, वीर अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। यहां के रोमन कैथोलिक चर्च की एक विशेषता यह भी है की ये चर्च ऊपर सेटेलाइट से देखने पर एक क्रॉस के आकार का दिखता है।