सिराथू
सिराथू (Sirathu) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मंझनपुर कौशाम्बी ज़िले में स्थित एक नगर है। सिराथू का मुख्य पर्यटन स्थल कड़ा धाम है जो कि सिराथू रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में गंगा नदी के किनारे स्थित है! यहाँ शीतला माता प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर भगवान विष्णु जी द्वारा काटा गया मां सती का हांथ गिरा था , हांथ में पहने कड़े से इस स्थान का नाम कड़ा धाम पड़ा।