धारचूला
धारचूला (Dharchula) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। धारचूला की प्रमुख भाषाएँ हिन्दी, नेपाली, कुमाऊँनी, और रङ्ग ल्व (रंग भाषा) हैं। यह नेपाल की सीमा से सटा हुआ, काली नदी (शारदा नदी) के किनारे बसा हुआ है।