हल्द्वानी
हल्द्वानी (Haldwani) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक महानगर है। हल्द्वानी कुमाऊँ मण्डल का सबसे बड़ा एवं देहरादून के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। हल्द्वानी उत्तराखंड विशेष रूप से कुमाऊँ का सबसे बड़ा आर्थिक, शैक्षिक, व्यापारिक एवम आवासीय केंद्र है इसे "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" कहा जाता है। कुमाऊँनी भाषा में इसे "हल्द्वेणी" भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ "हल्दू" (कदम्ब) प्रचुर मात्रा में मिलता था।