Heimatgeschichte · Joshimath ·

जोशीमठ

जोशीमठ

जोशीमठ या ज्योतिर्मठ भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक नगर है जहाँ हिन्दुओं की प्रसिद्ध ज्योतिष पीठ स्थित है। इसका धर्म अधिकार क्षेत्र सम्पूर्ण कौशल देश तक आता है। यहाँ ८वीं सदी में धर्मसुधारक आदि शंकराचार्य को ज्ञान प्राप्त हुआ और बद्रीनाथ मंदिर तथा देश के विभिन्न कोनों में तीन और मठों की स्थापना से पहले यहीं उन्होंने प्रथम मठ की स्थापना की। जाड़े के समय इस शहर में बद्रीनाथ की गद्दी विराजित होती है जहां नरसिंह के सुंदर एवं पुराने मंदिर में इसकी पूजा की जाती है। बद्रीनाथ, औली तथा नीति घाटी के सान्निध्य के कारण जोशीमठ एक महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है।
जोशीमठ में आध्यात्मिकता की जड़ें गहरी हैं तथा यहां की संस्कृति भगवान विष्णु की पौराणिकता के इर्द-गिर्द बनी है। प्राचीन नरसिंह मंदिर में लोगों का सालभर लगातार आना रहता है। यहां बहुत सारे पूजित स्थल हैं। शहर के आस-पास घूमने योग्य स्थानों में औली, उत्तराखण्ड का मुख्य स्की रिसॉर्ट शामिल है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „जोशीमठ“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Michael Scalet from India, CC BY-SA 2.0 – Wikimedia Commons