किच्छा
किच्छा (Kichchha) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर ज़िले में स्थित एक नगर और नगर पालिका परिषद है। यह उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल का चौथा तथा उत्तराखंड का नवाँ सबसे बड़ा नगर है। किच्छा उत्तराखण्ड की एक पुरानी तहसील है, जिसकी स्थापना अंग्रेजी शासन काल में हुई थी। सिडकुल की स्थापना के पश्चात इस नगर में विकास बहुत तेजी से हुआ है।