Heimatgeschichte · Srinagar ·

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर (कश्मीरी: سِریٖنَگَر, अंग्रेज़ी: Srinagar) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जो सिन्धु नदी के एक प्रमुख उपनदी है। प्रसिद्ध डल झील और आंचार झील भी नगर-भूगोल का महत्वपूर्ण भाग हैं। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दस लाख से अधिक जनसंख्या रखने वाला यह भारत का उत्तरतम नगर है। श्रीनगर अपने उद्यानों व प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है और यहाँ के कश्मीर शॉल व मेवा देशभर में प्रसिद्ध है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Tauqeerzahid, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons