मनाली · Wikivoyage
मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक शहर है। यह भारत के बहुत ही प्रसिद्ध घूमने के स्थानों में से एक है। यहाँ शरद ऋतु में बर्फ जम जाती है। पूरा शहर बर्फ से ढँका हुआ दिखाई देता है, जो इस शहर को और भी सुन्दर बना देता है। यहाँ कई विदेशी लोग भी घूमने आते हैं। शरद ऋतु में जब यहाँ बर्फ गिरती है तो यह और भी अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ का मौसम गर्मी के समय भी बहुत ठंडा होता है। इसी कारण कई बार लोग गर्मियों की छुट्टियाँ यहीं बिताना पसंद करते हैं। क्योंकि गर्मी में कई जगह ऐसे होते हैं, जहाँ पारा 40° C के भी पार चले जाता है और यहाँ 15° C से 20° C के ही आसपास रहता है, जिससे ठंड का एहसास होता है।