केरन, जम्मू और कश्मीर
केरन भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के कुपवाड़ा ज़िले में स्थित एक शहर है, जो ज़िले में तहसील का दर्जा भी रखता है। यह किशनगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है और किशनगंगा घाटी में स्थित है। यह नियंत्रण रेखा पर स्थित है और उसके पार पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भी एक केरन नामक गाँव है।