Heimatgeschichte · Bengaluru North ·

बेंगलुरु

बेंगलुरु

बेंगलुरु (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು, अंग्रेज़ी: Bengaluru), जिसका पूर्व नाम बंगलूर या बंगलौर भी अनाधिकारिक रूप से प्रचलित हैं, भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है और भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर और पाँचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। बेंगलूरु नगर की जनसंख्या 84 लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 89 लाख है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठार पर 900 मीटर की औसत ऊँचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है, और लोकसंस्कृति में "भारत का उद्यान नगर" का उपनाम रखता है। भारत के महानगरों में इसकी ऊँचाई सर्वाधिक है। देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका के कारण बेंगलुरु को व्यापक रूप से भारत की सिलिकॉन वैली या भारत की आईटी राजधानी के रूप में माना जाता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बेंगलुरु“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Rsrikanth05, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons