Heimatgeschichte · Thane ·

ठाणे जिला

ठाणे जिला

ठाणे ज़िला (मराठी: ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है।
ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „ठाणे जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Saurabh Shetty, CC BY 3.0 – Wikimedia Commons