प्रयागराज जिला
प्रयागराज ज़िला (Prayagraj district), जिसका भूतपूर्व नाम इलाहाबाद ज़िला (Allahabad district) था, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ज़िला है। इसका मुख्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद) है, जहाँ गंगा, यमुना और ऐतिहासिक सरस्वती नदियों का संगम है। यह हिन्दू धर्म का एक अति-महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में प्रयाग कुम्भ मेला आयोजित होता है।