Heimatgeschichte · Kanpur ·

कानपुर

कानपुर

कानपुर (अंग्रेज़ी: Kanpur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर नगर ज़िले में स्थित एक औद्योगिक महानगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का सन्देश देता है।
कानपुर न सिर्फ उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक नगर है, बल्कि यह आधुनिक भारत की तकनीकी और सामाजिक गतिविधियों का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। आज कानपुर तेजी से एक स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है, जहाँ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर आधारित कई युवा कंपनियाँ कार्य कर रही हैं।
टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स का नया केंद्र, आईआईटी कानपुर के कारण यह शहर AI, Robotics, और Machine Learning जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहाँ पर ‘Startup Incubation and Innovation Centre (SIIC)’ के माध्यम से कई इनोवेटिव स्टार्टअप्स को ग्रोथ मिल रही है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „कानपुर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0