Heimatgeschichte · Gorakhpur ·

गोरखपुर जिला

गोरखपुर जिला

गोरखपुर उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में नेपाल के साथ सीमा के पास स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह गोरखपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा पूर्वोत्तर रेलवे (एन०ई०आर०) के मुख्यालय है। जनपद गोरखपुर की सीमाएं पूर्व में देवरिया एवं कुशीनगर से पश्चिम में संत कबीर नगर से,उत्तर में महराजगंज एवं सिद्धार्थ नगर से तथा दक्षिण में मऊ ,आजमगढ़ तथा अम्बेडकर नगर से लगती हैं। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे पुराने जिलों में से एक है। इस जिले का मुख्यालय गोरखपुर नगर है।
गोरखपुर रेलवे जंक्शन का प्लेटफ़ार्म संख्या 01 विश्व का दूसरा सबसे लम्बा (1355.40 मी० ) प्लेटफ़ार्म है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „गोरखपुर जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Benison P Baby, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons