लखीमपुर खीरी जिला
असम राज्य के इस से मिलते जुलते नाम के ज़िले के लिए लखीमपुर जिला का लेख देखें
लखीमपुर खीरी ज़िला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। यह क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला है। ज़िले का मुख्यालय लखीमपुर है। ज़िला नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और इसका नाम लखीमपुर और खीरी के दो नगरों पर रखा गया है।