Heimatgeschichte · Karimnagar ·

करीमनगर जिला

करीमनगर जिला

करीमनगर दक्षिणी भारतीय राज्य तेलंगाना का एक जिला है। यह राज्‍य की राजधानी हैदराबाद से 165 किलोमीटर दूर है। करीमनगर का नाम एक किलादार सयैद करीमुद्दीन के नाम पर पड़ा। यह शहर वेदों की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है जो प्राचीन काल से ही इस नगर की पहचान रही है। यहां के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों में गोदावरी नदी सबसे महत्‍वपूर्ण है जो यहां की जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा भी है। कई प्राचीन मंदिर इस जिले के अंतर्गत आते हैं जिनमें से मुक्‍तेश्‍वर स्‍वामी को समर्पित मंदिर सबसे अद्भुत है। भक्ति और शिक्षा की इस नगरी की सैर अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „करीमनगर जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: P. Madhusudan, CC0 – Wikimedia Commons