अलवर जिला
अलवर ज़िला (Alwar district) भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय अलवर है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है। अलवर राज्य की राजधानी, जयपुर, से लगभग 170 किमी की दूरी पर है। अलवर अरावली पहाड़ियों के मध्य में बसा है।