Heimatgeschichte · Nanded ·

नांदेड़ जिला

नांदेड़ जिला

नांदेड़ ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नांदेड़ है। जिले का क्षेत्रफल 10502 वर्ग किमी है, जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 2876259 थी जिसमें से 23.96% जनसंख्या शहरी थी। पवित्र नदी गोदावरी जिले से होकर बहती है। नांदेड़ जिला, औरंगाबाद विभाग में आता है और मराठवाड़ा क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित है। जिला पूर्व में तेलंगाना के निज़ामाबाद, निर्मल, कामारेड्डी और आदिलाबाद जिलों से घिरा है, मराठवाड़ा के परभणी, लातूर, हिंगोली जिले इसके पश्चिम में, विदर्भ क्षेत्र का यवतमाल जिला उत्तर में और कर्नाटक का बीदर जिला इसके दक्षिण में स्थित है। नांदेड़ के लोगों के व्यवहार, भाषा और आचरण पर आंध्र, कर्नाटक और विदर्भ का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „नांदेड़ जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0