Heimatgeschichte · Durg ·

दुर्ग जिला

दुर्ग जिला

दुर्ग ज़िला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय दुर्ग है। दुर्ग जिले के मुख्य शहर, दुर्ग, और भिलाई सम्मिलित रूप से टि्वन सिटी कहा जाता है। भिलाई में लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ ही दुर्ग का महत्व काफी बढ़ गया। शिवनाथ नदी के पूर्वी तट पर स्थित दुर्ग शहर के बीचोबीच से राष्ट्रीय राजमार्ग ६ (कोलकाता-मुंबई) गुजरती है। टि्वनसिटी के तौर पर दुर्ग-भिलाई शैक्षणिक और खेल केंद्र के रूप में न केवल प्रदेश में बल्कि देश में अपना स्थान रखता है। सन् 2001 की जनगणना के अनुसार दुर्ग नगर की जनसंख्या 2,31,182 थी। दुर्ग छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर हैं जो लगभग छत्तीसगढ़ के बीचोबीच बस हैं। CG ka matable chitisgudh yha छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है।[

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „दुर्ग जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Shoeb shazz, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons