Heimatgeschichte · Ballia ·

बलिया जिला

बलिया जिला

इस से मिलते-जुलते नाम के अन्य लेखों के लिए बलिया (बहुविकल्पी) देखें

बलिया ज़िला (Ballia district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बलिया है। यह ज़िला आज़मगढ़ मंडल के अन्तर्गत आता है और उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी ज़िला है। बलिया जिले की उत्तरी और दक्षिणी सीमा क्रमशः सरयू और गंगा नदियों द्वारा बनाई जाती है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस जिले के निवासियों के विद्रोही तेवर के कारण इसे "बागी बलिया" के नाम से भी जाना जाता है। ददरी-मेला यहाँ का प्रसिद्ध मेला है जो आश्विन मास में शहर की पूर्वी सीमा पर गंगा और सरयू नदियों के संगम पर स्थित एक मैदान पर मनाया जाता है। मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर और वाराणसी के रूप में पास के जिलों के साथ नियमित संपर्क में रेल और सड़क के माध्यम से मौजूद है। यह बिहार की सीमा को छूता हुआ ज़िला है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बलिया जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0