त्रिस्सूर जिला
त्रिस्सूर ज़िला या त्रिश्शूर ज़िला भारत के केरल राज्य का एक ज़िला है। यह केरल के मध्य भाग में स्थित है। ज़िला केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता है। त्रिस्सूर उत्तर में पालक्काड़ ज़िले से, पूर्व में पालक्काड़ और कोयम्बतूर ज़िले से, दक्षिण में एर्नाकुलम ज़िले और इडुक्की ज़िलों से तथा पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा हुआ है। त्रिस्सूर का नाम मलयालम शब्द "त्रिस्सिवपेरुर" से निकला है जिसका अर्थ होता है शिव का पवित्र घर। प्राचीन काल में इसे वृषभद्रीपुरम और तेन कैलाशम कहा जाता था। त्रिस्सूर जिले ने दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस जिले का प्रारंभिक राजनैतिक इतिहास संगम काल के चेर वंश से जुड़ा हुआ है जिन्होंने केरल के बड़े हिस्से पर शासन किया था।