देवरिया जिला
देवरिया भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय देवरिया शहर है । यह माना जाता है कि यहा का पौराणिक नाम देवारण्य है जो अंग्रेजी शासनकाल से देवरिया शब्द प्रयोग मे लाया जाने लगा | देवरिया ज़िला गन्ने की खेती और चीनी मिलों के लिए प्रसिध्द है। यहाँ की जमीन उर्वर है। यहां की फसलों में धान, गेहूँ, जौ, बाजरा, चना, मटर, अरहर, तिल, सरसों गन्ना हैं। गंडक, तथा घाघरा इस जिले से हो कर बहती हैं। गंडक नदी एक पौराणिक नदी है; इसका पौराणिक नाम हिरण्यावती है।[उद्धरण चाहिए] इन नदियों का यहाँ की सिंचाई में महत्वपूर्ण योगदान है। सिंचाई के अन्य साधनों में नहरें एवं नलकूप प्रमुख हैं।
देवरिया जनपद से एक नया जिला बना है कुशीनगर।गण्डक नदी कुशीनगर के क्षेत्र में बहती हुई बिहार में प्रवेश करती है।हिरण्यवती नदी भी कुशीनगर के स्थान के निकट बहती है जी प्राचीन नदी है।