Heimatgeschichte · Satara ·

सतारा जिला

सतारा जिला

सातारा ज़िला' भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय सातारा है।इसे ऐतिहासिक,सामाजिक व शैक्षणिक पार्श्वभूमी मिली है।स्वतंत्रता संग्राम में सातारा जिले की महत्वपूर्ण भूमिका थी।इस गाँव के युवक उत्साह से सेना में देश सेवा के लिए जाते हैं।आज भी ये परंपरा कायम है।इसलिए शूरवीरो का गाँव इस नाम से सातारा जिले की पहचान है।जिले के उत्तर दिशा की ओर पुणे, पुर्व में सोलापुर, पशिचमी ओर रत्नागिरी तो दक्षिण दिशा में सांगली यह जिले आते हैं।जिले में निम्नलिखित तहसीले आती है।
१ सातारा २ पाटण ३ फलटण ४ कराड ५ कोरेगाव ६ महाबळेश्वर ७ वाई ८ मेढा ९ खटाव १० खंडाळा ११ जावली इस तरह ११ तहसील आती है।जिले की उत्तर दिशा निरा नदी तो पश्चिम दिशा सह्याद्री पर्वत तक सीमित है।सातारा यह जिले का मुख्य स्थान है और पुणे बेंगलोर इस राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक ४ पर स्थित है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „सतारा जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0