Heimatgeschichte · Begusarai ·

बेगूसराय जिला

बेगूसराय जिला

बेगूसराय ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बेगूसराय है।
बेगूसराय ज़िला बिहार राज्य का एक प्रमुख ज़िला है जो पूर्वी बिहार में स्थित है। यह बिहार का इकलौता औद्योगिक जिला भी है, इसीलिए बेगूसराय को बिहार का औद्योगिक राजधानी भी कहते हैं। इसका प्रशासनिक मुख्यालय बेगूसराय नगर है। बेगूसराय ज़िला अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्वपूर्णता के लिए जाना जाता है।
इस ज़िले की स्थापना 1972 में हुई थी, यह दो अक्टूबर 1972 को मुंगेर से अलग होकर जिला बना था। बेगूसराय ज़िला का क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से यह बिहार का एक मध्यम आकार का ज़िला है।
यहां की आबादी मुख्यत: गाँवों, कस्बों और नगरीय क्षेत्र में बसी हुई है और कृषि यहां का मुख्य आधार है। धान, गेहूँ, मक्का और चावल यहां की प्रमुख खेती की जाने वाली फसलें हैं।
बेगूसराय ज़िला में कई प्राचीन मंदिर, ममस्जिद और सांस्कृतिक स्थल हैं, जो इसकी ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाते हैं। शहर का नौलखा मंदिर, मंझौल का जयमंगला मंदिर, बीहट स्थित सिद्ध पीठ बड़ी दुर्गा माता का मंदिर, सिमरिया धाम, झमटिया धाम, मंसूरचक मस्जिद, नूरपुर मस्जिद, रिफाइनरी टाउनशिप गुरुद्वारा, पादरी चर्च सुशीलनगर प्रमुख स्थल हैं।
बेगूसराय ज़िला अपने विकासशील गाँवों, प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसका सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व इसे एक पर्यटन स्थल बनाते हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बेगूसराय जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Maskaravivek, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons