रोहतास जिला
रोहतास जिला भारत के बिहार राज्य के अड़तीस जिलों में से एक है। शाहाबाद जिले को 1972 में भोजपुर और रोहतास जिलों में विभाजित किया गया था। जिले का प्रशासनिक मुख्यालय सासाराम है। जबकि जिला पुलिस मुख्यालय डेहरी-ऑन-सोन है। डेहरी-ऑन-सोन शहर को साल 1963 में साउथ शाहाबाद पुलिस जिला (south shahbad district) का मुख्यालय बनाया गया था। जिला गठन के बाद जिला मुख्यालय सासाराम को बनाया गया। जबकि पुलिस मुख्यालय डेहरी-ऑन-सोन में रखने का निर्णय हुआ।
रोहतास जिला पटना डिवीजन का एक हिस्सा है, और इसका क्षेत्रफल 3850 वर्ग किमी है, जनसंख्या 29,59,918 (2011 की जनगणना) है, और जनसंख्या घनत्व 763 व्यक्ति प्रति किमी² है। यहां बोली जाने वाली भाषाएं भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी हैं।