कन्नूर जिला
कन्नूर ज़िला भारत के केरल राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय कन्नूर है। यह जिला केरल के उत्तरी दिशा से दूसरा जिला है। क्षेत्रफल अनुसार यह जिला केरल का पांचवा वृहत्तम जिला है। केरल का चौथा हवाई अड्डा कन्नूर जिले में है। कन्नूर को कन्ननूर और केनानूर के नाम से जाना जाता था। कन्नूर को पर्दों की भूमि के रूप में जाना जाता है। इस जिले का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यहां रबड़ , नारियल , काली मिर्च , अदरक , वेनिला, और काजू आदि की खेती की जाती है, लेकिन कृषि क्षेत्र की रीढ़ रबर और नारियल है।
कन्नूर जिले की उत्तर में कासरगोड जिला, पूर्व में कोटक जिला, दक्षिण में वायनाड और कोझीकोड जिलों और पश्चिम में अरब सागर अवस्थित है।