Heimatgeschichte · Ghaziabad ·

ग़ाज़ियाबाद

ग़ाज़ियाबाद

ग़ाज़ियाबाद (अंग्रेज़ी: Ghaziabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ियाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है।
ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है और दिल्ली के पूर्व और मेरठ के दक्षिणपश्चिम में स्थित है। ग़ाज़ियाबाद में ग़ाज़ियाबाद ज़िले का मुख्यालय स्थित है। स्वतंत्रता से पहले ग़ाज़ियाबाद जिला, मेरठ जिले का भाग था पर स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् राजनैतिक कारणों से इसे एक पृथक जिला बनाया गया। ग़ाज़ियाबाद का नाम इसके संस्थापक ग़ाज़ीउद्दीन के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम अपने नाम पर ग़ाज़ीउद्दीननगर रखा था, लेकिन बाद में, इसका नाम छोटा करके ग़ाज़ियाबाद कर दिया गया। 2020 के ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स के अनुसार ग़ाज़ियाबाद भारत में रहने योग्य सर्वोत्तम नगरों में 30वें स्थान पर है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „ग़ाज़ियाबाद“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0