धुले जिला
धुले ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय धुले है। धुले शहर पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत, प्रमुख सड़क मार्गों पर स्थित है। धुले को पहले धुलिया कहा जाता था। प्रारंभिक मुस्लिम काल में यह फारुक़ियों के नियंत्रण में था, लेकिन बाद में 1601 में यह मुग़ल साम्राज्य का हिस्सा बन गया। 18वीं सदी में मराठों ने इसे जीता और 1818 में यह अंग्रेज़ो को सत्तांतरित होकर बंबई (वर्तमान मुंबई) प्रेज़िडेंसी में शामिल हुआ।