Heimatgeschichte · Indore ·

इन्दौर

इन्दौर

इन्दौर (अंग्रेज़ी: Indore) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक महानगर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, 2011 जनगणना, के अनुसार 21,67,447
लोगों की आबादी सिर्फ 630 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। 2024 में इंदौर शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 2,788,000 है, जबकि इंदौर मेट्रो की जनसंख्या 3,081,000 अनुमानित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर भी है। यह भारत में टीयर-2 शहरों के अन्तर्गत आता है। इंदौर महानगरीय क्षेत्र (शहर व आसपास के इलाके) की आबादी 3e लाख लोगों के साथ राज्य में सबसे अधिक है। यह इन्दौर जिला तथा इन्दौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। यह मध्य प्रदेश राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी कहलाती है। इसके साथ ही यह नगर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के अन्य क्षेत्रों के लिये शिक्षा के एक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। भारत के स्वतन्त्र होने के पूर्व यह यह इन्दौर रियासत की राजधानी था। मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित इंदौर शहर, राज्य की राजधानी भोपाल से १९० किमी पश्चिम में स्थित है।
इंदौर को उज्जैन से ओंकारेश्वर की ओर जाने वाले नर्मदा नदी घाटी मार्ग पर एक व्यापार बाजार के रूप में स्थापित किया गया था, वहीं इंद्रेश्वर मंदिर (1741) का निर्माण किया गया, जहाँ से ही पहले इंदूर और बाद में इन्दौर नाम प्राप्त हुआ। मराठा काल में बाजीराव पेशवा ने इस क्षेत्र पर अधिकार प्राप्त कर, अपने सेनानायक मल्हारराव होलकर को यहां का जमींदार बना दिया, जिन्होंने होलकर राजवंश की नींव डाली। होलकर वंश का शासनकाल भारत के स्वतंत्र होने तक रहा। यह मध्य प्रदेश में शामिल होने से पहले ब्रिटिश सेंट्रल इंडिया एजेंसी और मध्य भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी (1948–56) भी था। खान (कान्ह) नदी के तट पर बनी कृष्णापुरा छत्रियाँ, होलकर शासकों को समर्पित हैं।
ब्रिटिश काल के समय से ही इन्दौर को एक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाता रहा है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ४०० से अधिक उद्योग हैं और इनमे १०० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग व्यावसायिक वाहन बनाने वाले व उनसे सम्बन्धित उद्योग हैं, इसे "भारत का डेट्राइट" भी कहा जाता है। भारत का तीसरा सबसे पुराना शेयर बाजार, मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज इंदौर में स्थित है।
औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ इन्दौर शिक्षा का भी केन्द्र बन के उभरा है। यह भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम इन्दौर) व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी इन्दौर) दोनों स्थापित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "स्मार्ट सिटी मिशन" में १०० भारतीय शहरों को चयनित किया गया है जिनमें से इन्दौर भी एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण के अंतर्गत २० शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप …

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „इन्दौर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Prateek Karandikar, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons