Heimatgeschichte · Mainpuri ·

मैनपुरी ज़िला

मैनपुरी ज़िला (अंग्रेज़ी: Mainpuri District) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मैनपुरी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ज़िला आगरा मण्डल के अन्तर्गत आता है। मैनपुरी ज़िले का केन्द्र आगरा के उत्तर-पूर्व में स्थित है। कई साल तक यह चौहान साम्राज्य का महत्वपूर्ण भाग रहा। सोलहवीं शताब्दी मैं इस पर मुगल साम्राज्य का आधिपत्य हो चुका था। अठारहवीं शताब्दी में यहाँ ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई।
कृषि आधारित उत्पादों के लिये मैनपुरी का प्रदेश में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „मैनपुरी ज़िला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0