Heimatgeschichte · Kendujhar Sadar ·

केन्दुझर जिला: इतिहास

केन्दुझर जिला: इतिहास

ओडिशा में संयुक्त होने के पूर्व केन्दुझर एक रियासती राज्य था। राज्य के प्रारंभिक इतिहास पर्याप्त रूप से ज्ञात नहिं है | यह सम्भवत: पूरातन खिज्जिंग राज्य का एक अंश है जिसका राजधानी खिज्जिंग कोटा में था। सांप्रतिक समय में खिज्जिंग कोटा खिचिं के नाम से जाना जाता है | १२ वीं शताब्दी के प्रथमार्द्ध में, राजा ज्योति भंज के नेतृत्व में यह एक स्वतंत्र राज्य बना था। ज्योति भंज के राजा वनने के अनेक पहले से केन्दौझर कि सीमारेखा वर्त्तमान राज्य के केवल उत्तरी भाग तक हि सीमित था। १५ वीं शताब्दी के शेषभाग में राजा गोविन्द भंज ने दक्षिण भाग अधिकार किया। इनके शासन में केन्दुझर कि सीमा उत्तर में सिंहभूम से लेकर दक्षिण में सुकिन्दा (जो कि तत्कालिन कटक का एक जमिंदारी था) एवं पूर्व में मयुरभंज से लेकर पश्चिम में बणाइ, पाललहडा एवं अनुगुल पर्यन्त विस्तृत था। राजा प्रताप बलभद्र भंज (१७६४ सन-१७९२ सन) के समय में टिल्लो एवं जुझपडा नामक दो क्षुद्र प्रान्त, कन्टाझरी के जमिंदार से क्रय कर के केन्दुझर में सामिल किया गया | यह दो अंचल सन १८०४ में इष्टैइन्डिया कम्पानी द्वारा राजा जनार्द्दन भंज को दिए गये सनद में केन्दुझर के अन्तर्गत अंचल के रूप में दर्शाया गया था। उसके उपरान्त स्वतन्त्र ओडिशा प्रदेश मे सम्मिलित होने तक केन्दुझर के सीमा में कोइ परिवर्त्तन नहिं हुआ | परन्तु ओडिशा में सम्मिलित होने के उपरान्त, प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुविधा के कारण टिल्लो एवं जुझपडा को क्रमान्वय रूप से बालेश्वर एवं कटक जिला के अधीन किया गया और आम्बो के नाम से बालेश्वर जिला का एक ग्राम-समुदाय केन्दुझर में सम्मिलित हुआ |

समयानुक्रम में केन्दुझर के शासक बने राजाओं का नाम इस प्रकार है।

श्री जगन्नाथ भंज (१६८८-१७००)
श्री रघुनाथ भंज (१७००-१७१९)
श्री गोपिनाथ भंज (१७१९-१७३६)
श्री नरसिंह नारायण भंज (१७३६-१७५७)
श्री धनेश्वर नारायण भंज (१७५७-१७५८)
श्री जगतेश्वर नारायण भंज (१७५८-१७६२)
श्री प्रताप बलभद्र भंज (१७६२-१७९७/१७६४-१७९२)
श्री जनार्द्दन भंज (१७९४-१८२५/१७९७-१८३२)
श्री गदाधर नारायण भंज देव (१८२५-१८६१/१८३२-१८६१)
श्री धनुर्ज्जय नारायण भंज देव (१८६१-१९०५)
श्री गोपिनाथ नारायण भंज देव (१९०५-१९२६)
श्री बलभद्र नारायण भंज देव (१९२६-१९४८)

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „केन्दुझर जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Sourabh.biswas003, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons