बांदा जिला, उत्तर प्रदेश
बांदा ज़िला (Banda district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बांदा है। यह ज़िला चित्रकूट मंडल के अन्तर्गत आता है। यह राज्य के मध्य-दक्षिण भाग में है और इसकी दक्षिणी सीमाएँ मध्य प्रदेश से सटी हुई हैं।