Heimatgeschichte · Namakkal ·

नामक्कल जिला: इतिहास

नामक्कल जिला: इतिहास

तमिलनाडु का यह जिला अपनी खूबसूरती के लिए पूरे राज्य में चर्चित है। यहां बने अनेक मंदिर लोगों की गहरी आस्था से जुड़े हैं। इस ऐतिहासिक नगर का काफी समृद्ध इतिहास रहा है, जो लगभग 9वीं शताब्दी से प्रारंभ होता है। नामक्कल को सलेम जिले से पृथक कर 1996 में गठित किया गया था। जनवरी 1997 से इसने स्वतंत्र जिले के रूप में कार्य करना शुरू किया था। नामक्कल के पश्चिम में कोट्टई, पूर्व में पेट्टई और केन्द्र में नामगिरी स्थित है। नामागिरी को ही नमक्कल नाम का स्रोत माना जाता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „नामक्कल जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0