रत्नागिरि जिला
रत्नागिरि ज़िला (मराठी: रत्नागिरी जिल्हा) भारत के राज्य महाराष्ट्र के पैंतीस जिलों में से एक है। रत्नागिरि जिले का मुख्यालय और प्रमुख शहर है। जिले का 11.33% हिस्सा शहरी है। जिले के पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में सिंधुदुर्ग ज़िला, उत्तर में रायगढ़ ज़िला और पूर्व में सतारा सांगली और कोल्हापुर जिले स्थित हैं। यह ज़िला कोंकण मंडल का भाग है।