Heimatgeschichte · Betul ·

बैतूल ज़िला

बैतूल ज़िला

बैतूल जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण में स्थित है। बैतूल जिले के मुलताई तहसील पर पुण्य सलिला मां ताप्ती जी का उद्गम स्थल है। बैतूल के मुलताई तहसील पवित्र नगरी के रूप में भी पूजी जाती है यह सतपुड़ा पर्वत के पठार पर स्थित है। यह सतपुड़ा श्रेणी की संपूर्ण चौड़ाई को घेरे हुए है जो नर्मदा घाटी और उसके दक्षिण के मैदान तक फैला है। यह भोपाल संभाग को दक्षिणी छोर से छूता है। इस जिले का नाम छोटे से कस्बे बैतूल बाजार के नाम से जाना जाता है और जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलो मीटर की दूरी पर है। मराठा शासन और अंग्रेजों के शासन के प्रारंभ में भी बैतूल बाजार जिला मुख्यालय था।
यह जिला ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों को जागरूक करने के लिए प्रसिद्ध है। बैतूल तहसील का एक गांव बंजारीदल शहीद विष्णु सिंह गोंड के लिए जाना जाता है। जिले ने स्वतंत्रता आंदोलन के विकास में इतना भाग लिया कि नागपुर में कांग्रेस के सम्मेलन में 50 से कम स्वयंसेवकों ने भाग नहीं लिया।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बैतूल ज़िला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0