टीकमगढ़ ज़िला: इतिहास
इस जिले में सम्मलित क्षेत्र ओरछा रियासत का हिस्सा था, जब तक कि उसका भारतीय संघ में विलय नहीं हो गया। ओरछा शाही राज्य की स्थापना रुद्र प्रताप सिंह ने 1501 में की थी। विलय के बाद, यह 1948 में विंध्य प्रदेश राज्य के आठ जिलों में से एक बन गया। 1 नवंबर 1956 को राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह नए मध्य प्रदेश का एक जिला बन गया।