Heimatgeschichte · Barwani ·

बड़वानी ज़िला

बड़वानी ज़िला

बड़वानी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िला मुख्यालय बड़वानी में है। ज़िले का क्षेत्रफल 5,427 किमी² तथा जनसंख्या 1,385,881 (2011 जनगणना) है। यह ज़िला मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम में स्थित है, नर्मदा नदी इसकी उत्तरी सीमा बनाती है। ठीकरी इस का प्रवेश द्वार और एक तहसील भी है।
सेंधवा इसका प्रसिद्ध नगर है। यह कपास के लिये प्रसिद्ध है। यह एक तहसील भी है। जिले का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है यहाँ के किले का ऐतिहासिक महत्व है।
बड़वानी नगर से 8 किलोमीटर दूर सतपुड़ा की पहाड़ियों में भगवान ऋषभदेव की 84 फ़ीट की एक पत्थर से निर्मित प्रतिमा पहाड़ों से निकली है। जो बावनगजा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां शहीद भीमा नायक का गांव धाबा बावड़ी पास ही है।
बड़वानी ज़िले की तहसील :- 1. बड़वानी, 2. ठीकरी , 3. वरला , 4. सेंधवा , 5. राजपुर 6 , अंजड़ ,7. पानसेमल ,8 निवाली ,9 पाटी

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बड़वानी ज़िला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0