औरैया जिला
औरैया ज़िला (Auraiya district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला (जनपद) है। ज़िले का मुख्यालय औरैया है, जो प्राचीन काल में पांचाल राज्य में शामिल था। ज़िला मुख्यालय बनने से पूर्व यह इटावा ज़िले का तहसील मुख्यालय रहा है। यह ज़िला कानपुर मंडल के अंतर्गत है।यह सेंगर राजपूतों की वीर स्थली है। सेंगर वंशीय कनारधनी महाराजाधिराज श्री विशोक देव का विवाह कन्नौज के सम्राट जयचंद गहरवार (राठौड़) की बहन देवकला से हुआ था। दहेज में यह पूरा क्षेत्र इन्हें प्राप्त हुआ था। यहाँ का प्रसिद्ध देवकली मंदिर भी इन्हीं ने अपनी पत्नी देवकली के नाम पर बनवाया था। यहाँ क्षत्रिय के बहुत से प्रसिद्ध गाँव हैं जिनमें अयाना, भरतौल, जसवंतपुर, भूरेपुर कलां, भूरेपुर खुर्द, सिखरना, फरिहा, आनेपुर, सेंगनपुर, बरबटपुर, रोशंगपुर,मानपुर, फफूंद,असेवा, भरसेन बहुत प्रसिद्ध गाँव है।