सीहोर ज़िला
गुजरात राज्य में इस से मिलते-जुलते नाम के शहर के लिए सिहोर का लेख देखें
सीहोर ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय सीहोर है। सीहोर एक पुराना जिला है, जो नवाबों के समय से स्थापित है। यह शहीदों की भूमि रहा है। इंदौर-सीहोर-भोपाल राजमार्ग यहाँ से गुज़रता है।