कासरगोड जिला
कासरगोड ज़िला भारत के केरल राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय कासरगोड है। इस जिले का गठन 24 मई 1984 को हुआ था। इससे पहले यह जिला कन्नूर जिले का हिस्सा थी। कासरगोड जिले में 4 तालुक हैं, जिनका नाम मंजेश्वरम , कासरगोड , होसदुर्ग और वेल्लारीकुंड है। कासरगोड की सीमा पूर्व में पश्चिमी घाट, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले (दक्षिण केनरा जिला) और दक्षिण में कन्नूर जिले से लगती है । कासरगोड जिला कासरगोड संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मलयालम के अलावा, इस जिले में तुलु, कन्नड़, ब्यारी, मराठी, कोंकणी और उर्दू भी बोली जाती है।