कल्याण-डोम्बिवली
कल्याण-डोम्बिवली (Kalyan-Dombivli) भारत के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे ज़िले में स्थित एक जुड़वा-नगर है। इसका गठन सन् 1982 में कल्याण और डोम्बिवली को मिलाकर करा गया था। कल्याण इसका मुख्यलाय है। यह मुम्बई महानगरीय क्षेत्र का भाग है। कल्याण का 700 से अधिक वर्षों का इतिहास है। कल्याण मध्य रेलवे में चलने वाली ट्रेनों के लिए एक प्रमुख रेलवे जंक्शन भी है।