पानीपत जिला
पानीपत ज़िला, ऐतिहासिक रूप से पांडुप्रस्थ के रूप में जाना जाता है , भारत के हरियाणा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय पानीपत है।
जब सन 1803 में मराठों और ईस्ट इंडिया कंपनी में संधि हुई तो पानीपत कम्पनी के अधिकार में आ गया और अंग्रेजो ने इसे जिला मुख्यालय बना दिया। पानीपत जिला मुख्यालय को राजस्व और भूमि बंदोबस्त के लिए निम्न भागों में बाटा गया 1.पानीपत बांगर, 2.पानीपत खादर, 3.करनाल बांगर, 4.करनाल खादर, 5.सोनीपत बांगर और 6.सोनीपत खादर। 1857 तक जिला मुख्यालय पानीपत तक रहा बाद में जिला मुख्यालय करनाल बना दिया गया।