राजसमन्द जिला
राजसमंद भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। इसका मुख्यालय राजसमंद है। यह अरावली पर्वतमाला के बीच में स्थित है। इस शहर और जिले का नाम मेवाड़ के राणा राज सिंह द्वारा 17 वीं सदी में निर्मित एक कृत्रिम झील, राजसमन्द झील के नाम से लिया गया है। इस जिले का गठन 10 अप्रैल 1991 को उदयपुर जिले के राजनगर और कांकरोली को मिलाकर किया गया था।
कुम्भलगढ़ में बना कुंभलगढ़ दुर्ग राजसमंद जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र है । राजसमंद जिले के उत्तर में अजमेर जिला , उत्तर-पूर्व में भीलवाड़ा जिला , पूर्व में चित्तौड़गढ़ जिला , दक्षिण में उदयपुर जिला और पश्चिम में पाली जिले हैं ।