Heimatgeschichte · Guwahati ·

गुवाहाटी

गुवाहाटी

गुवाहाटी (असमिया: গুৱাহাটী; पूर्व हिंदी नाम: गौहाटी) भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह कामरूप महानगर ज़िले में स्थित है। गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तत्कालीन असम (कामरूप) की राजधानी थी। इस शहर "मंदिरों के शहर" की उपाधि भी दिलाती है। दिसपुर, असम की राजधानी, नगर के सर्किट-क्षेत्र में है और यहाँ असम सरकार की सीट है। शहर का कुछ विस्तार मेघालय राज्य में आता है।
गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी और शिल्लोंग पठार के बीच स्थित है; इसके पूर्व दिशा में नारेंगी नगर है और इसका हवाई-अड्डा, लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाई अड्डा, इसके पश्चिम दिशा में है। उत्तर गुवाहाटी, जो नदी के उत्तरी तट पर है, को इस शहर के सीमाओं में शामिल कर दिया जा रहा है। प्रसिद्ध मदन कामदेव गुवाहाटी से ३० कि.मी. (१९ मील) दूर है। गुवाहाटी नगर निगम (GMC) शहर का स्थानीय सर्कार है और ३२८ वर्ग कि.मी. के क्षेत्र पर प्रशासन करता है। वहीं, गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) बड़े गुवाहाटी महानगर क्षेत्र के आयोजन और विकास का विभाग है। यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „गुवाहाटी“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Subhashish Panigrahi, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons