Heimatgeschichte · Hamirpur ·

हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश

हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश

हमीरपुर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। हमीरपुर नाम से ही एक जिला हिमाचल प्रदेश में भी है।
यह जिला बुन्देलखण्ड के अंतर्गत आता है। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। यह शहर यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसा है। यह कानपुर के दक्षिण में लगभग ६८ किमी की दूरी पर स्थित है। यहां मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भरुआ सुमेरपुर में, ८ किमी० दूर बरीपाल में (हमीरपुर रोड) रेलवे स्टेशन हैं। जिले में 4 तहसीलें हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला हैं। 7 विकास खण्ड कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला और गोहाण्ड हैं। 3 नगर पालिका हमीरपुर, मौदहा और राठ व 4 नगर पंचायतें कुरारा, सुमेरपुर, गोहाण्ड व सरीला हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0