नरसिंहपुर ज़िला
नरसिंहपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नरसिंहपुर है। इसमें चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं जो नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा और गोटेगांव हैं।मध्य प्रदेश के मध्य में स्थित नरसिंहपुर 5000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला राज्य का प्रमुख जिला है। उत्तर में विन्ध्याचल और दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरे नरसिंहपुर पर प्रकृति खूब मेहरबान हुई है। पवित्र नर्मदा नदी जिले की खूबसूरती में वृद्धि करती है। प्राचीन काल में यहां अनेक वंशों ने शासन किया था। महान वीरांगना रानी दुर्गावती के काल में यह स्थान काफी चर्चित रहा था। हीरापुर के राजा हृदय शाह लोधी व माने गांव के रुद्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में सेनानी रह चुके यहां अनेक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं।मृृगन्नाथ धाम राजमार्ग, नरसिंह मंदिर, ब्राह्मण घाट, जोटेश्वर आश्रम और दमारू घाटी यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।
जिले की प्रमुख व्यावसायिक फसलें सोयाबीन और गन्ना हैं, [6] जो बड़ी मात्रा में उत्पादित होती हैं और आय का एक प्रमुख स्रोत हैं। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक है। सोयाबीन का उपयोग तेल निकालने के लिए और गन्ने का उपयोग चीनी और गुड़ के लिए किया जाता है। मध्य प्रदेश के गन्ना उत्पादन में अकेले नरसिंहपुर का योगदान लगभग 80% है। जाहिर तौर पर करेली (तहसील) भारत की सबसे बड़ी गुड़ मंडी है। पिछले दशक में चीनी उद्योग ने उल्लेखनीय प्रगति देखी है।