Heimatgeschichte · Jhabua ·

झाबुआ ज़िला

झाबुआ ज़िला

"रीडायरेक्ट की सूचना". www.google.com. अभिगमन तिथि: 2022-09-12.
झाबुआ जिला, मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय झाबुआ है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थित झाबुआ जिला गुजरात के दाहोद, राजस्थान के बांसवाड़ा और मध्य प्रदेश के धार व रतलाम व आलिराजपुर जिलों से घिरा है। 16वीं शताब्दी में स्थापित यह जिला बहादुर सागर झील के किनारे बसा हुआ है। 6782 वर्ग किलोमीटर में फैला झाबुआ मूलत: आदिवासी जिला है। यहां मुख्यत: भील और भील जनजाति की उपजातियां भीलाला व पटेलिया आदिवासी जातियां रहती हैं। यह जिला आदिवासी हस्तशिल्प खासकर बांस से बनी वस्तुओं, गुडियों, आभूषणों और अन्य बहुत-सी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। हलमा,मातानुवन,पड़जी,जातर,सलावणी, नवाई व भीडहा यहाँ की श्रेष्ठ परंपराएं है।माही व अनास यहां से बहने वाली प्रमुख नदी है। भगोर, देवाझिरी, देवलफलिया, बाबा देव समोई, पीपलखुंटा और हाथीपावा पहाड़ी यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। झाबुआ इंदौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „झाबुआ ज़िला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0