चामराजनगर ज़िला
चामराजनगर ज़िला भारत के कर्नाटक राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय चामराजनगर है। यह ज़िला राज्य के दक्षिणी भाग में है और इसकी सीमाएँ केरल व तमिल नाडु राज्यों से लगती हैं। यह बंगलोर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और इसे 1998 में मैसूर जिले से अलग कर बनाया गया था। यहाँ बर वनवासी जातियों की अधिकता है।